गया जी में 56 लोगों को मिला योग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, जिले के 3000 गांवों तक योग पहुंचाने का संकल्प

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा गया जी में 56 योग साधकों को 25 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया. जिले के 24 प्रखंडों में 284 निःशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं और 3000 गांवों तक योग पहुंचाने का लक्ष्य है.

भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति द्वारा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जिला कार्यालय एपी कॉलोनी स्थित आरोग्यम वैलनेस एवं योग केंद्र में प्रशिक्षण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया.

समारोह में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण प्राप्त 56 लोगों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्राप्त प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

जिले के 24 प्रखंडों में चल रहीं 284 निःशुल्क योग कक्षाएं

संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2007 से परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी के निर्देशों का पालन करते हुए आज गया शहर, मानपुर, बोधगया सहित जिले के सभी 24 प्रखंडों में कुल मिलाकर करीब 284 निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन स्थायी रूप से किया जा रहा है. इन कक्षाओं के माध्यम से सैकड़ों लोग योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं.

3000 गांवों तक योग पहुंचाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि संगठन का आगामी संकल्प जिले के लगभग 3000 गांवों तक योग का विस्तार करना है. इसी क्रम में 56 नए योग शिक्षकों को विधिवत रूप से संगठन में शामिल किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में योग का प्रचार-प्रसार करेंगे.

इस मौके पर विशेष अतिथि डॉ. प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रजभूषण सिंह, डॉ. अभय सिंबा, सीनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं पतंजलि योगपीठ के लाइफ मेंबर्स डॉ. डीपी पाठक, राम बाबू, भारत विकास परिषद एवं स्काउट एंड गाइड से रंजीत कुमार सिंह, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी डॉ. ऊषा किरण, नरेश प्रसाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >