सीयूएसबी के लीगल एड क्लिनिक की पहल

विधि के विद्यार्थियों में न्यायिक सेवा भावना को प्रोत्साहित करने को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को विधिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित

विधि के विद्यार्थियों में न्यायिक सेवा भावना को प्रोत्साहित करने को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

वरीय संवाददाता, गया जी.

न्यायिक सेवा भावना को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों की भागीदारी अहम होती है. विधि के नये विद्यार्थियों में इसी संदेश का संचार करने को लेकर सीयूएसबी के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के लीगल एड क्लिनिक ने एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के सान्निध्य व संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विधिक सहायता के उद्देश्यों के अनुरूप समाजोन्मुख शिक्षा को सशक्त बनाना और विद्यार्थियों में न्यायिक सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन एसएलजी के डीन व विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार के नेतृत्व में लीगल एड क्लिनिक के संयोजक डॉ सुरेंद्र कुमार ने किया. स्वागत भाषण में प्रो अशोक कुमार ने कहा कि लीगल एड क्लिनिक ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं व समाज में विधिक जागरूकता फैलायी है.

उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से संबंधित गतिविधियों का उल्लेख कर छात्रों को विधिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में डॉ पूनम कुमारी, सह संयोजक डॉ अनंत प्रकाश नारायण व डॉ चंदना सुबा की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. अंत में छात्र-छात्राओं ने भविष्य में लीगल एड क्लिनिक की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया. सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्रों में प्रणव यादव, वैष्णवी गिरि, रिफत हयात, पुष्पित रंजन, तनिशा रॉय, अनुज किशोर, छवि ठाकुर, विनेदिता पंकज, आर्या सिंह, राम पुकार, अहमद, लोकेश्वरी पटेल, शशांक, ज्ञान, रितुपर्णा एवं लीगल एड क्लिनिक के सदस्य शामिल रहे. कार्यक्रम के अंत में लीगल एड क्लिनिक के संयोजक डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >