गया जी : फतेहपुर के गुरुपदगिरि और संडेश्वर धाम पहुंचे एसडीओ और डीएसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सावन माह में गुरुपदगिरि और संडेश्वर धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने लिया जायजा।

Gaya Ji News : गया जी जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुरुपदगिरि और संडेश्वर धाम में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अनिल कुमार रमण तथा वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से दोनों धार्मिक स्थलों का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की.

गुरुवार से उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर की गई बैठक

गुरुवार से सावन माह के प्रारंभ होने के बाद दोनों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की.

कई प्रमुख अधिकारी रहे बैठक में मौजूद

इस दौरान अंचल अधिकारी (CO) अमिता सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शशिभूषण साहू, गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार तथा फतेहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए किए जाने वाले पुख्ता उपायों पर गहन मंत्रणा की.

संडेश्वर धाम में मंदिर समिति के साथ हुई विशेष चर्चा

संडेश्वर धाम में अधिकारियों ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें मुख्य रूप से श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा के साथ-साथ मंदिर परिसर के अंदर और बाहर शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

भारी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, तैनात किए गए दंडाधिकारी

गौरतलब है कि सावन के पवित्र महीने में गुरुपदगिरि पर्वत पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. वहीं, संडेश्वर धाम में भी बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क है. दोनों प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी (Magistrate) एवं पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >