गया जी में विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, 33 जगहों पर दंडाधिकारी और जवान तैनात

गया जी शहर में एक प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण जिला और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 33 प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है.

Gaya Ji Protest Alert : गया जी शहर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसके तहत शहर के 33 प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिसकर्मी को आदेश देते एसएसपी सुशील कुमार

पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों की हुई ब्रीफिंग

शुक्रवार की सुबह एसएसपी सुशील कुमार अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे. वहां उन्होंने संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को विस्तृत ब्रीफिंग दी. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

एसएसपी सुनील कुमार

संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

एसएसपी और सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है. विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी गई है.

आम जनता के साथ शालीन व्यवहार की हिदायत

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ संयमित और शालीन व्यवहार बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से विधिसम्मत और शांतिपूर्ण तरीका अपनाने पर विशेष बल दिया गया है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान शहर की सुरक्षा और शांति को बनाए रखना है.

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश

ब्रीफिंग के बाद सभी पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को उनके निर्धारित स्थलों पर तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा. फिलहाल पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है.

Also Read : बिहार की लुटेरी दुल्हन ने यूपी के दूल्हे को ऐसे लगाया चूना, पहले लिए सात फेरे, फिर लाखों रुपए लेकर हो गई फरार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >