गया जी: कुर्की करने पहुंची पुलिस को देख दो आरोपित ने गिरफ्तारी दी, जांच में जुटी पुलिस

मानपुर पुलिस ने न्यायालय आदेश पर फरार आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुर्की के डर से दो आरोपितों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि अन्य वारंटियों और नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.

मानपुर में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित के घर भुसुंडा बाला पर जब उसकी संपत्ति की न्यायालय आदेश पर कुर्की करने पहुंचा तो दो आरोपित ने दी गिरफ्तारी. पुलिस अनुसार कृष्णन मांझी व सिकन्दर मांझी जो भुसुंडा बाला पर का रहने वाले था. इसके बाद न्यायालय इश्तेहार आदेश पर आरोपी रामजी सिंह को पुलिस ने भी गिरफ्तार किया. वही लखनपुर गांव का रहने वाला वारंटी सोनू दास को भी पुलिस ने पकड़ा. वही शराब पीकर हंगामा कर रहे अबगिला निवासी मोहम्मद सद्दाम को भी नशे में पुलिस ने पकड़ लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Rajeev Kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >