गया में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा रहने के लिए जमीन, पंचायत स्तर पर तैयार होगी सूची

गया जी जिले के टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में अभियान बसेरा के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में बेघर और भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें वासभूमि का पर्चा देने और सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई.

गया जी के टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को 'अभियान बसेरा' को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों से आए मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्र के सभी बेघर एवं भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें मकान निर्माण के लिए वासभूमि उपलब्ध कराना और पर्चा निर्गत करने की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करना था.

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), डीपीआरओ, राजस्व कर्मचारियों और पंचायत सचिवों ने सभी जनप्रतिनिधियों को 'अभियान बसेरा' के मूल उद्देश्यों एवं पात्र परिवारों के चयन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे सभी परिवारों की निष्पक्ष पहचान की जाए, जिनके पास रहने के लिए अपनी निजी भूमि उपलब्ध नहीं है. जमीनी स्तर पर सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से विशेष अपील की गई कि वे अपने-अपने पंचायत और गांवों में जाकर भूमिहीन परिवारों की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी जुटाएं और सही सूची तैयार करने में स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग करें.

इस दौरान बैठक में पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने भी वासभूमि से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By धर्मपाल सिंह

Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >