गया जी : आमस पंचायत समिति की बैठक में बिजली-नल जल का मुद्दा गरमाया, जनप्रतिनिधियों ने उठाई समस्याएं

गया जी के आमस प्रखंड कार्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में बिजली समस्या, नल-जल और मनरेगा सहित कई विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की.

गया जी के प्रखंड कार्यालय आमस में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने की. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की बिजली, नल-जल, आंगनबाड़ी, मनरेगा, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

खेतों तक बिजली पहुंचाने की मांग, किसानों की समस्या पर हुई चर्चा

बैठक में पंसस वीरेंद्र यादव ने बिजली विभाग से जुड़े मामले को उठाते हुए खेतों तक जल्द बिजली खंभा लगाने और तार खींचने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे किसानों की परेशानियां दूर हो सकेंगी. मुखिया महेंद्र पासवान ने भी बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को बैठक में रखा.

रामपुर में आशा बहाली और सांवकला में नल-जल संकट का मुद्दा उठा

बैठक में रामपुर गांव में आशा कार्यकर्ता की बहाली का मामला भी उठाया गया. वहीं सांवकला की मुखिया चंपा देवी ने मोटर जल जाने के कारण वार्ड नंबर पांच में नल-जल आपूर्ति ठप होने से लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी दी.

कई विभागों से जुड़ी समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों ने रखी बात

इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों से जुड़े मामलों को भी बैठक में उठाया. अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग की गई.

बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में मुखिया महेंद्र पासवान, किशोर मांझी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार, बीपीआरओ सूरज प्रकाश भगत, एमओ, पीओ, मनोज दांगी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >