पत्नी व बेटा-बहू से रक्षा करने की गुहार

पत्नी व बेटा-बहू से रक्षा करने की गुहार एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे खरखुरा के किशोरी प्रसाद फोटो- सनत- 14,15संवाददाता 4 गयाशहर के खरखुरा मुहल्ले के रहनेवाले किशोरी प्रसाद ने गुरुवार को एसएसपी के जनता दरबार में अपने बेटे, बहू व पत्नी से रक्षा करने की गुहार लगायी. श्री प्रसाद ने अपने आवेदन में […]

पत्नी व बेटा-बहू से रक्षा करने की गुहार एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे खरखुरा के किशोरी प्रसाद फोटो- सनत- 14,15संवाददाता 4 गयाशहर के खरखुरा मुहल्ले के रहनेवाले किशोरी प्रसाद ने गुरुवार को एसएसपी के जनता दरबार में अपने बेटे, बहू व पत्नी से रक्षा करने की गुहार लगायी. श्री प्रसाद ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके ससुराल कोइरीबाड़ी मुहल्ले में करोड़ों की संपत्ति पर बेटे, बहू व पत्नी का कब्जा है. वह खरखुरा स्थित अपने पैतृक घर में अकेले रहते हैं. एक किरायेदार से मिलनेवाले किराये से अपना गुजारा करते हैं. अब उनके बेटे-बहू खरखुरा की संपत्ति भी हथियाना चाह रहे हैं. विरोध करने पर गत 30 मार्च को उनकी पिटाई की गयी, जिसमें वह घायल हो गये. इसकी सूचना डेल्हा थाने को दी गयी, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. किशोरी प्रसाद ने एसएसपी से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए अपने बेटे, बहू व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.एसएसपी के जनता दरबार में मुस्तफाबाद की एक महिला भी शिकायत लेकर पहुंची थी. महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि किसी मामले को लेकर वह रामपुर थाने में शिकायत करने गयी थी, तो मुंशी उपेंद्र मुखिया ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और भला-बुरा कह कर भगा दिया. एसएसपी ने सिटी डीएसपी आलोक कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी है. साथ ही अन्य मामलों के निबटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >