आैर बढ़ेगी तपिश, पारा पहुंचा 42 डिग्री

गया: गया का पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मंगलवार काे दिन में चिलचिलाती धूप व गरम हवा के झाेंके से शरीर जल रहा था. लू जैसी गरमी महसूस हाे रही थी. दाेपहर में सड़काें पर चलना मुश्किल हाे गया था. इस कारण सड़काें पर आवाजाही कम दिखी. दिन ढलने के बाद बाजार में […]

गया: गया का पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मंगलवार काे दिन में चिलचिलाती धूप व गरम हवा के झाेंके से शरीर जल रहा था. लू जैसी गरमी महसूस हाे रही थी. दाेपहर में सड़काें पर चलना मुश्किल हाे गया था.

इस कारण सड़काें पर आवाजाही कम दिखी. दिन ढलने के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ी है. मंगलवार काे गया का अधिकतम तापमान 41.9 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. साेमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान के एकाएक चार डिग्री अधिक बढ़ जाने से अधिक गरमी महसूस की जाने लगी. सड़क पर लाेग मुंह ढक कर व छतरी लगाकर चलते देखे गये.

साेमवार काे अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार काे अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. पारा के ऊपर चढ़ने के साथ तपिश व धूप में कड़वाहट भी बढ़ने लगी है. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि के मुताबिक, अभी पारा और ऊपर जायेगा. चिंता इस बात की है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में यह हाल है, ताे मई व जून महीने में तपिश का हाल क्या रहेगा? तपिश व धूप में कड़वाहट बढ़ने से पानी का लेयर भी नीचे जायेगा आैर जल संकट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी तरह तपिश बढ़ी, ताे पंचायत चुनाव में प्रत्याशियाें काे प्रचार-प्रसार करने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >