रामनवमी में सीसीटीवी व वाच टावर से निगरानी

गया. आगामी 15 अप्रैल को मनायी जानेवाली रामनवमी को लेकर मंगलवार को गया पुलिस लाइंस में एसएसपी गरिमा मलिक ने जिले भर के थानेदारों के साथ बैठक की. इसमें थानेदारों को रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बहाल रखने के लिए ठोस कदम उठाने का टास्क दिया गया व संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखने को कहा गया. […]

गया. आगामी 15 अप्रैल को मनायी जानेवाली रामनवमी को लेकर मंगलवार को गया पुलिस लाइंस में एसएसपी गरिमा मलिक ने जिले भर के थानेदारों के साथ बैठक की. इसमें थानेदारों को रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बहाल रखने के लिए ठोस कदम उठाने का टास्क दिया गया व संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखने को कहा गया. बैठक में एसएसपी ने निर्देश जारी किया कि रामनवमी की शोभायात्रा में पुलिस की स्काॅर्ट पार्टी का रहना जरूरी है. शोभायात्रा निकालने के लिए लाइसेंस लेना होगा. पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को देखते हुए शांतिपूर्ण जुलूस व आपत्तिजनक नारेबाजी पर भी नजर रखने को कहा गया है. इससे पहले सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें करने का भी निर्देश दिया गया है.

तैनात किये जायेंगे अतिरिक्त जवान: रामनवमी के अवसर पर गया शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही कई स्थानों पर वाच टावर से भी निगरानी रखी जायेगी. जुलूस के दौरान तेज आवाज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पाबंदी व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग का भी निर्णय लिया गया है.

शहर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जायेगी व लगातार पैट्रोलिंग भी की जायेगी. बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी थानेदारों को पंचायत चुनाव में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम व शराबबंदी को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. इसके अलावा राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद शराब निर्माण व बिक्री पर भी नजर रखने का टास्क दिया. बैठक में सिटी एसपी रविरंजन कुमार, प्रशिक्षु आइपीएस विपिन कुमार जैन, एएसपी बलिराम चौधरी व सिटी डीएसपी अालोक कुमार के अलावा जिले के सभी डीएसपी व थानेदार शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >