गैस सिलिंडर से लगी आग किचन जल कर राख

संजयनगर कॉलोनी में हुआ हादसा गया : डेल्हा थाना क्षेत्र की संजयनगर कॉलोनी में शनिवार की दोपहर रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग से फूचन राउत का किचन जल गया. संयोग ठीक था कि इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, किचन में रखे गैस सिलिंडर के लीक होने से आग […]

संजयनगर कॉलोनी में हुआ हादसा
गया : डेल्हा थाना क्षेत्र की संजयनगर कॉलोनी में शनिवार की दोपहर रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग से फूचन राउत का किचन जल गया. संयोग ठीक था कि इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार, किचन में रखे गैस सिलिंडर के लीक होने से आग लग गयी. इसके बाद देखते-ही-देखते पूरे किचन में आग फैल गयी. घर की महिलाओं ने शोर मचाया, तो आसपास के लोगों ने पानी व बालू के सहारे आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
हालांकि, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया. पर, किचन में रखे सभी सामान व बरतन जल कर खाक हो गये. बाद में दमकल को सूचना दी गयी. पीड़ित परिवार का कहना है कि किचन में रहे हजारों रुपये के सामान व बरतन जल कर नष्ट हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >