12 लाख की मशीन उड़ायी

अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे सरेराह लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. डोभी-चतरा रोड पर धीरजा पुल के पास जिस तरह बीएसएनएल की इतनी महंगी मशीन छीन ली, उससे अपराधियों के मंसूबों का पता चलता है. डोभी : डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के धीरजा […]

अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे सरेराह लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. डोभी-चतरा रोड पर धीरजा पुल के पास जिस तरह बीएसएनएल की इतनी महंगी मशीन छीन ली, उससे अपराधियों के मंसूबों का पता चलता है.

डोभी : डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के धीरजा पुल के पास हथियार से लैस होकर अाये अपराधियों ने बीएसएनएल कंपनी की 12 लाख मूल्य की डिटेक्टर मशीन लूट कर भाग निकले.

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के डोभी-चतरा मार्ग पर बीएसएनएल कंपनी के ठेकेदार मुकेश कुमार सड़क के किनारे अंडरग्राउंड तार बिछवा रहे थे. कामकाज धीरजा पुल तक हुआ था.

इसी दौरान शनिवार की शाम डोभी की तरफ से पल्सर मोटरसाइकिल से मुंह ढके तीन अपराधी आये और मजदूरों व मुंशी संतोष कुमार से ठेकेदार के बारे में पूछा. मजदूरों ने बताया कि उन्हें ठेकेदार के बारे में पता नहीं, बस काम समझा दिया गया है. इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जमीन के नीचे तार की जांच करनेवाली डिटेक्टर छीन ली और वे झारखंड के हंटरगंज की तरफ निकल गये.

खोजबीन में जुटी पुलिस: घटना के तुरंत बाद मजदूर व मुंशी थाने पहुंचे. उन्होंने इस घटना कि मौखिक सूचना थानाध्यक्ष विकास कुमार को दी.

थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मुंशी संतोष कुमार को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों के भागने की दिशा मे खोजबीन की. डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना मुंशी संतोष कुमार के देने पर अपराधियों के भागने के दिशा में खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >