प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है. प्रशिक्षण की मुख्य विशेषता कैडेटों द्वारा ओटीए के फायरिंग रेंज में फायरिंग किया जाना है. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं दोनों भाग ले रहे है. प्रशिक्षक के रूप में एनसीसी पदाधिकारी मुनींद्र मोची, बीके गुप्ता, मोहम्मद तक्रीमुल्लाह खान, सीनू कुमारी व मृत्युंजय कुमार आदि शामिल हैं.
एनसीसी कैडेटों को दी जा रही ट्रेनिंग
गया: बाजार समिति गया के प्रांगण में सिक्स बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर 11 मार्च से शुरू है. यह 20 मार्च तक चलेगा. शिविर में बिहार सरकार के अंगीभूत महाविद्यालयों व उच्च विद्यालयों के पांच एनसीसी पदाधिकारी सहित पांच सौ कैडेट भाग ले रहे हैं. कैंप कमांडेंट […]

गया: बाजार समिति गया के प्रांगण में सिक्स बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर 11 मार्च से शुरू है. यह 20 मार्च तक चलेगा.
शिविर में बिहार सरकार के अंगीभूत महाविद्यालयों व उच्च विद्यालयों के पांच एनसीसी पदाधिकारी सहित पांच सौ कैडेट भाग ले रहे हैं. कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल हर प्रसाद ने बताया कि संयुक्त वार्षिक शिविर में प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग, ड्रील, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, युद्ध विद्या व समाज सेवा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.