ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौतटनकुप्पा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की रहनेवाली थी छोटी कुमारी प्रतिनिधि, मानपुरगया-फतेहपुर रोड पर परोरिया बाजार के पास गुरुवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गयी. छात्रा की मौत के बाद घटनास्थल अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना पाकर पुलिसबल के साथ पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने घटना की छानबीन की व छात्रा क शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, छात्रा की पहचान आठ वर्षीय छोटी कुमारी के रूप में हुआ है. वह टनकुप्पा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहनेवाले पप्पू यादव की लड़की थी. छोटी अपने परिजनों के साथ ऑटो में सवार हाेकर मानपुर बाजार की तरफ जा रही थी कि ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया, जिससे छोटी ऑटो से गिर गयी और ट्रक की चपेट में आ गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौतटनकुप्पा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की रहनेवाली थी छोटी कुमारी प्रतिनिधि, मानपुरगया-फतेहपुर रोड पर परोरिया बाजार के पास गुरुवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गयी. छात्रा की मौत के बाद घटनास्थल अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. […]
