थानाध्यक्ष ने जानी पीएनबी की स्थिति

थानाध्यक्ष ने जानी पीएनबी की स्थिति बैंक में तैनात कर्मचारियों व चौकीदारों के बारे में ली जानकारीगुरुआ. गुरुआ के नये थानाध्यक्ष संजीव कुमार (प्रशिक्षु डीएसपी) ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा का जायजा लिया और बैंक की सुरक्षा में तैनात चौकीदारों की संख्या से अवगत हुए. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया […]

थानाध्यक्ष ने जानी पीएनबी की स्थिति बैंक में तैनात कर्मचारियों व चौकीदारों के बारे में ली जानकारीगुरुआ. गुरुआ के नये थानाध्यक्ष संजीव कुमार (प्रशिक्षु डीएसपी) ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा का जायजा लिया और बैंक की सुरक्षा में तैनात चौकीदारों की संख्या से अवगत हुए. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार से मिल कर बैंक की स्थिति व कार्यरत कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली और सभी को सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिये. इसके अलावा थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के विभिन्न रूटों की भी जानकारी ली.जनसंख्या रजिस्टर के लिए आंकड़े जुटाने का प्रशिक्षणफोटो-गुरुआ. प्रखंड मुख्यालय अवस्थित किसान भवन में बुधवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन बीडीओ बलवंत कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया. बीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण में किसान सलाहकार, ग्राम कचहरियों के सचिव, विकासमित्र व टाेलासेवक आदि ने भाग लिया. उन्हें डोर-टू-डोर जाकर आंकड़े जुटाने व व्यक्तिगत आंकड़े के शुद्धीकरण आदि की जानकारी दी गयी. बैठक में 50 टाेलासेवकों, 12 ग्राम कचहरियों के सचिव, 14 विकासमित्र व 15 किसान सलाहकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >