वन विभाग को सौंपे गये तीनों गरुड़

वन विभाग को सौंपे गये तीनों गरुड़खिजरसराय. एएसपी मनु महाराज की पहल पर सरबदहा गांव में मिले दुर्लभ पक्षी गरुड़ को वन विभाग के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सरबहदा गांव के एक पान विक्रेता को पिछले दिनों चार गरुड़ पक्षी मिले थे. दो दिन पहले एक गरुड़ का निधन हो गया था. […]

वन विभाग को सौंपे गये तीनों गरुड़खिजरसराय. एएसपी मनु महाराज की पहल पर सरबदहा गांव में मिले दुर्लभ पक्षी गरुड़ को वन विभाग के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सरबहदा गांव के एक पान विक्रेता को पिछले दिनों चार गरुड़ पक्षी मिले थे. दो दिन पहले एक गरुड़ का निधन हो गया था. एएसपी मनु महाराज की पहल पर तीन गरुड़ को वन विभाग को सौंप दिया गया. पक्षियों की देखभाल कर रहे सरबदहा के गौतम पांडेय ने बताया कि रविवार को पटना से विभागीय अधिकारी गांव पहुंचे थे और गरुड़ के बारे में पूछताछ कर रहे थे. तीनों गरुड़ों को वन विभाग के सौंपे जाने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी गया लौट गये. आग से कपड़े व अनाज जल कर राखखिजरसराय. धरमपुर गांव के रहनेवाले प्रह्लाद मिस्त्री के घर में रविवार को अचनाक आग लग गयी, जिससे अनाज, कपड़े व अन्य सामान जल कर राख हो गये. दमकल पहुंचने से पहले गांववालों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >