मानपुर में श्याम बाबा जन्मोत्सव आज

मानपुर में श्याम बाबा जन्माेत्सव आजगया. कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी रविवार काे श्रीश्याम बाबा जन्माेत्सव का आयाेजन किया जायेगा. मारवाड़ी समाज द्वारा मानपुर के लखीबाग मुहल्ला स्थित श्री राणिसती मंदिर में यह कार्यक्रम आयाेजित किया जायेगा. देवाेत्थान आज, खूब बिक रही ईखगया. रविवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी है, जिसे देवाेत्थान (जेठान) भी कहा जाता […]

मानपुर में श्याम बाबा जन्माेत्सव आजगया. कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी रविवार काे श्रीश्याम बाबा जन्माेत्सव का आयाेजन किया जायेगा. मारवाड़ी समाज द्वारा मानपुर के लखीबाग मुहल्ला स्थित श्री राणिसती मंदिर में यह कार्यक्रम आयाेजित किया जायेगा. देवाेत्थान आज, खूब बिक रही ईखगया. रविवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी है, जिसे देवाेत्थान (जेठान) भी कहा जाता है. इसके बाद शादी-विवाह का लगन शुरू हाे जायेगा. वहीं, पर्व-त्याेहार का माैसम सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) से शुरू हाेगा. देवाेत्थान में घरों के देवी-देवता पर ईख चढ़ाने की परंपरा है. इस कारण बाजार में शुक्रवार से ही ईख की बिक्री हाे रही है. एक पीस ईख की कीमत 20 से 50 रुपये है. ईख ज्यादातर झारखंड से मंगाये गये हैं. इसी दिन तुलसी विवाह भी हाेता है. घर की महिलाएं, जाे कार्तिक महीने में तुलसी काे दीप जलाती हैं, वह मंडप सजा कर तुलसी विवाह की रस्म निभाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >