न्यूड वीडियो बना कर ब्लैकमेल करनेवाला गया जेल बेलागंज के रौना गांव का रहनेवाला है आरोपित युवक अमवां गांव की महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का भी आरोप संवाददाता, बोधगयाबोधगया थाने की पुलिस ने शनिवार को बेलागंज के रौना गांव के युवक राहुल उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक पर धोखे से न्यूड वीडियो बना कर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप है.बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गत 11 अगस्त को अमवां गांव की एक महिला ने थाने में आवेदन दिया था, जिसमें अारोप लगाया गया है कि शादी से पहले बेलागंज के रौना गांव के युवक राहुल उर्फ विक्की ने धोखे से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया. इसकी उसे जानकारी नहीं थी. शादी के बाद विक्की ने उस वीडियो को उसके पति के व्हाट्सएप नंबर पर अपलोड कर दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
न्यूड वीडियो बना कर ब्लैकमेल करनेवाला गया जेल
न्यूड वीडियो बना कर ब्लैकमेल करनेवाला गया जेल बेलागंज के रौना गांव का रहनेवाला है आरोपित युवक अमवां गांव की महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का भी आरोप संवाददाता, बोधगयाबोधगया थाने की पुलिस ने शनिवार को बेलागंज के रौना गांव के युवक राहुल उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक पर धोखे से […]
