एमएसवाइ हीरोज व डुमरिया डेंजर की टीमें जीतीं गया प्रीमियर लीग का दूसरा दिनसंवाददाता, गयागया प्रीमियर लीग (जीपीएल) के दूसरे दिन एमएसवाइ हीरोज व डुमरिया डेंजर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिये. पहला मैच एमएसवाइ हिरोज व आरके रोचेस्टर की टीमों के के बीच खेला गया. टॉस जीत कर आरके रोचेस्टर ने एमएसवाइ हिरोज को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया. एमएसवाइ हिरोज ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 169 रन बनाये. इसके जवाब में आरके रोचेस्टर की पूरी टीम 19वें ओवर में 120 रन ही बना सकी. इस तरह एमएसवाइ हिरोज ने 49 रनों से मैच जीत लिया. दूसरा मैच यंग ब्यॉज क्रिकेट क्लब व डुमरिया डेंजर की टीम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग ब्यॉज क्रिकेट क्लब ने 20 ओवरों में 106 रन पर बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए डुमरिया डेंजर की टीम ने एक विकेट खोकर जरूरी रन बना डाले और नौ विकेट से जीत हासिल की.
एमएसवाइ हीरोज व डुमरिया डेंजर की टीमें जीतीं
एमएसवाइ हीरोज व डुमरिया डेंजर की टीमें जीतीं गया प्रीमियर लीग का दूसरा दिनसंवाददाता, गयागया प्रीमियर लीग (जीपीएल) के दूसरे दिन एमएसवाइ हीरोज व डुमरिया डेंजर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिये. पहला मैच एमएसवाइ हिरोज व आरके रोचेस्टर की टीमों के के बीच खेला गया. टॉस जीत कर आरके रोचेस्टर ने एमएसवाइ हिरोज […]
