Gaya News: गया से आनंद विहार, हावड़ा, रांची और गोरखपुर के बीच चल रही 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेन नंबर- रूट और टाइमिंग

Holi Special Trains: गाड़ी संख्या 03679 धनबाद-कोयंबत्तूर स्पेशल नेल्लूर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए ट्रेन संका नेल्लूर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है.

Holi Special Trains: होली को देखते हुए रेलवे ने गया सहित अलग-अलग स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होते ही टिकटों की बुकिंग में तेजी आ गयी है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली को देखते हुए अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. सीपीआरओ ने बताया कि गया से आनंद विहार, हावड़ा, रांची व गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. पटना, किऊल, डीडीयू, कोडरमा व दानापुर सहित अन्य स्टेशनों से 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है, ताकि प्रदेशों में आनेवाले लोगों को घर आने में टेंशन न हो. कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी किया गया है.

इन ट्रेनों का परिचालन किया गया शुरू

गाड़ी संख्या 03697 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल

प्रत्येक रविवार को छोड़कर गया से 14.15 बजे खुलकर 15.06 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 15.24 बजे डेहरी ऑन सोन, 15.42 बजे सासाराम, 16.14 बजे भभुआ रोड, 17.20 बजे डीडीयू, 19.50 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को छोड़कर आनंद विहार से 08.20 बजे खुलकर 17.20 बजे प्रयागराज, 21.05 बजे डीडीयू, 21.58 बजे भभुआ रोड, 22.34 बजे सासाराम, 22.52 बजे डेहरी ऑन सोन, 23.08 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 00.30 बजे गया पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 03009 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

11, 15,19 व 23 मार्च को गाड़ी संख्या 03011 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. साथ 13, 17,21 व 25 मार्च को गाड़ी संख्या 03012 आनंद विहार- हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

संख्या 02397 गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट ट्रेन

ट्रेन गया से 14.15 बजे चलती है और अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचती है. यह ट्रेन सप्ताह के हर रविवार को चलती है. यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर स्टेशन में रुकती है. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02398: आनंद विहार से गया के लिए 08.20 बजे चलती है और देर रात 12.30 बजे गया पहुंचती है.

गाड़ी संख्या 02883 रांची-गोरखपुर स्पेशल

रांची से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 05.33 बजे कोडरमा, 07.00 बजे गया जंक्शन, 10.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 11.45 बजे वाराणसी रुकते हुए 19.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 02884 गोरखपुर-रांची स्पेशल गोरखपुर से 11.00 बजे खुलकर 19.23 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं, 22.05 बजे गया, 23.23 बजे कोडरमा रुकते हुए अगले दिन 05.30 बजे रांची पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 03009 हावड़ा-आनंद विहार होली स्पेशल

हावड़ा से 17.40 बजे खुलकर अगले दिन 00.20 बजे धनबाद, 03.20 बजे गया व 07.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 22.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03010 आनंद विहार-हावड़ा होली स्पेशल 08, 18, 22 व 26 मार्च को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर 14.45 बजे डीडीयू, 18.00 बजे गया व 20.25 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन 03.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 03011 हावड़ा-आनंद विहार होली स्पेशल

हावड़ा से 17.40 बजे खुलकर अगले दिन 00.20 बजे धनबाद, 03.20 बजे गया व 07.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 22.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03012 आनंद विहार-हावड़ा होली स्पेशल 09, 13, 17, 21 व 25 मार्च को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर 14.45 बजे डीडीयू, 18.00 बजे गया व 20.25 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन 03.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट

नयी दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस
नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस
दून एक्सप्रेस
कालका एक्सप्रेस
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस
चंबल एक्सप्रेस
तेजस राजधानी
नयी दिल्ली- सियालदह एक्सप्रेस

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर महिला एंकर का पर्स उड़ाया, पुलिस को इस गिरोह पर शक

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >