गया जी : 1995 में लापता हुआ बेटा 31 साल बाद लौटा घर, मृत मान चुके परिवार के उड़े होश, जानें क्या है पूरी कहानी

Sadhu Sharma Returns After 31 Years : 31 साल पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुए साधु शर्मा अपने पैतृक घर लौट आए हैं. उनके अचानक आगमन से परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है, हालांकि उनके इतने लंबे समय तक गायब रहने का कारण एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है.

Sadhu Sharma Returns After 31 Years : गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले केनारचट्टी गांव में रविवार को एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. वर्ष 1995 में अचानक लापता हुए साधु शर्मा करीब 31 साल बाद अपने पैतृक घर लौट आए हैं. उनके अचानक दरवाजे पर पहुंचने से वर्षों से उनकी राह देख रहे परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है, हालांकि इतने लंबे समय तक उनके गायब रहने का रहस्य अभी भी बरकरार है.

केनारचट्टी गांव में लौटा वर्षों पुराना बेटा

वजीरगंज प्रखंड के केनारचट्टी गांव में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल लेकर आया. स्वर्गीय गनौरी ठाकुर के पुत्र साधु शर्मा, जो आज से तीन दशक पहले यानी साल 1995 में अचानक गायब हो गए थे, अचानक अपने घर की चौखट पर पहुंच गए.

साधु शर्मा की फाइल फोटो

दरवाजे पर देख सन्न रह गया पूरा परिवार

जब साधु शर्मा अचानक अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे, तो उन्हें देखकर परिवार के लोग एक पल के लिए सन्न रह गए. वर्षों से अपने बेटे और भाई की वापसी की उम्मीद छोड़ चुके परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं और वे अपने आंसू नहीं रोक पाए.

1995 में हुई थी गुमशुदगी की घटना

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1995 में साधु शर्मा अचानक बिना बताए घर से कहीं चले गए थे. उस दौरान परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन उनका कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका था.

मां और परिवार की उम्मीदें नहीं थीं टूटी

समय के साथ समाज और रिश्तेदारों ने साधु को मरा हुआ समझ लिया था. पुलिस और प्रशासन की खोजबीन भी बंद हो गई थी. लेकिन मां के दिल में अपने बेटे के जिंदा होने की उम्मीद धुंधली नहीं पड़ी थी. माता-पिता और भाई-बहनों ने उन्हें कभी भी दिल से नहीं भुलाया था.

गांव में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

साधु शर्मा के अचानक घर लौटने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. उन्हें देखने और उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, और हर कोई इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा था.

ग्रामीणों ने बताई ईश्वर की कृपा

गाँव के राजकुमार प्रसाद, अनिल, लवकुश, विक्रम कुमार और सुरेंद्र प्रसाद जैसे स्थानीय लोगों ने इस घटना को चमत्कारिक बताया. ग्रामीणों का कहना है कि दशकों बाद इस तरह किसी का लौट आना गांव के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक पल है.

अब भी बना हुआ है 31 सालों का रहस्य

खुशी के इस माहौल के बीच सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि साधु शर्मा पिछले 31 वर्षों तक आखिरकार कहां थे, किन परिस्थितियों में रह रहे थे और इतने लंबे अंतराल के बाद अचानक वापस कैसे आ गए. इस अज्ञातवास का रहस्य अभी भी पूरी तरह से अनसुलझा है.

Also Read : गया जी में कुकिंग चैलेंज का आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लजीज व्यंजनों से जीता दिल, छाईं महिलाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >