कार से 240 लीटर शराब बरामद

गया न्यूज : मोहनपुर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

गया न्यूज : मोहनपुर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

बाराचट्टी.

मोहनपुर थाने की पुलिस ने कार पर लदी 240 लीटर शराब को जब्त किया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बिशनपुर मोड़ के समीप से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चालक अपनी कार छोड़ कर भाग गया. कार से 240 लीटर शराब जब्त की गयी. इस मामले में कार के पंजीकरण नंबर से मालिक की पहचान की जा रही है. फिलहाल, दारोगा के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. समझा जाता है कि दशहरा पर्व को लेकर तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर शराब की खेप झारखंड राज्य से लायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >