गुरुआ में हुआ 20 सूत्री की बैठक कई मुद्दों पर चर्चा

गुरुआ प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हाॅल में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई. इसका नेतृत्व भाजपा सह बीस सूत्री के अध्यक्ष के अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह ने किया.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हाॅल में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई. इसका नेतृत्व भाजपा सह बीस सूत्री के अध्यक्ष के अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन नीतीश कुमार दांगी ने किया. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य व नल-जल योजना, पीएम आवास योजना समेत कई मुद्दे पर चर्चा की गयी. बैठक में कई विभाग के अधिकारी शामिल नहीं हुए, इससे काफी नाराजगी जताते हुए बीडीओ सद्दाम हुसैन ने विभागीय कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, बीडीओ सद्दाम हुसैन, सीओ अतहर जमील, भाजपा नेता मिथिलेश कुमार पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >