गया जी के बांकेबाजार में 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार किराए के मकान में रहता था और एक किराना दुकान चलाता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के भलुहार गांव में बुधवार को 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद बांकेबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया.

किराए के मकान में रहता था परिवार

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के मोनेयां गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि मिथिलेश प्रसाद भलुहार गांव में किराए के मकान में किराना दुकान चलाते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. इसी दौरान उनकी पुत्री ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

Also Read : गया जी : प्रेमिका से शादी के लिए घर वाले नहीं मानें तो मोबाइल टावर पर चढ़ा 24 वर्षीय युवक, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस कर रही है कारणों की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार में शोक का माहौल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है.

पुलिस घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >