1488 व्यक्ति धराये, वसूले गये आठ लाख 70 हजार

डीडीयू मंडल की ओर से टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव शुक्रवार को चलाया गया. यह अभियान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया.

गया जी. डीडीयू मंडल की ओर से टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव शुक्रवार को चलाया गया. यह अभियान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया. इस दौरान मंडल के समस्त स्क्वाड – स्टैटिक व स्लीपर के टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य अधिकारी उपस्थित थे. जांच के दौरान लगभग 1488 लोग धराये. इन लोगों से लगभग आठ लाख 70 हजार रुपये की राशि वसूली गयी है. इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे. सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें. अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >