कर्मचारी ब्लड को जांच के लिए ले गये बाहर

गया : मगध मेडिकल अस्पताल में हर रोज अलग ही तरह ही कहानी सामने आती रहती हैं. यहां हर जगह दलालों की चलती है. ताजा घटना बुधवार की सुबह की है, जब मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज का इलेक्ट्रोलाइट जांच के लिए यहां के कर्मचारी ने ब्लड निकाला और जांच के लिए परिजन को अस्पताल […]

गया : मगध मेडिकल अस्प��ाल में हर रोज अलग ही तरह ही कहानी सामने आती रहती हैं. यहां हर जगह दलालों की चलती है. ताजा घटना बुधवार की सुबह की है, जब मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज का इलेक्ट्रोलाइट जांच के लिए यहां के कर्मचारी ने ब्लड निकाला और जांच के लिए परिजन को अस्पताल परिसर के बाहर लेकर चले गये. प्राइवेट जांच केंद्र पर कर्मचारी ने परिजन से 400 रुपये भी वसूल लिये. लेकिन, वहां ब्लड सैंपल दूसरे मरीज का निकल गया.

मेडिसिन वार्ड में नौ दिनों से भर्ती मेडिकल थाने के साधुचक गांव के तेतरी देवी के बेटे सुरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह वार्ड में डॉक्टर ने राउंड नहीं किया था. लेकिन, यहां अस्पताल के कर्मचारी पहुंचे और उनकी मां का ब्लड जांच के लिए निकाला. बताया गया कि यह जांच अस्पताल में नहीं होता है इसलिए बाहर लेकर जाना होगा. मरीज के पास मौजूद महिला परिजन को लेकर पहले कर्मचारी ब्लड बैंक लेकर गये. वहां से बाहर में जांच के लिए ले गये.

पर जांच के दौरान लैब में ब्लड सैंपल ही दूसरे मरीज का निकला. जांच के नाम पर चार सौ रुपये भी लिये गये. इधर, इस संबंध में यूनिट हेड डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया कि कई बार इस तरह के कर्मचारियों की हरकत की शिकायत अधीक्षक से की गयी है. उनके राउंड करने या अस्पताल पहुंचने से पहले की घटना है. डॉ राहुल ने बताया कि उनके द्वारा इस मरीज को बाहर का जांच नहीं लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >