बेटे की हत्या कर पति ने निकाल दिया घर से

गया : पति से तंग आकर एक महिला इंसाफ मांगने आइजी के पास पहुंच गयी. महिला ने शिकायत संबंधित आवेदन आइजी कार्यालय में जमा कराया है. पटना के नया सचिवालय दुर्गा मंदिर पीछे की रहनेवाली पीड़िता मालती देवी ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने मायके जमशेदपुर में थी. उसे सूचना दी गयी कि […]

गया : पति से तंग आकर एक महिला इंसाफ मांगने आइजी के पास पहुंच गयी. महिला ने शिकायत संबंधित आवेदन आइजी कार्यालय में जमा कराया है. पटना के नया सचिवालय दुर्गा मंदिर पीछे की रहनेवाली पीड़िता मालती देवी ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने मायके जमशेदपुर में थी.

उसे सूचना दी गयी कि उसके बेटे की हत्या कर दी गयी है. जहानाबाद जिले मुरगांव के रहनेवाले उसके पति दीनानाथ सिंह बिहार पुलिस से रिटायर्ड हैं.
बेटे की हत्या व एक बेटे को रखकर उसे घर से निकाल दिया. इतना ही नहीं, मायके से मिले जमशेदपुर में मकान को भी जालसाजी कर लिखवा लिया. कई बार हुलासगंज थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. सांसद रामकृपाल यादव ने भी जहानाबाद एसपी को पत्र लिख कर जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. पीड़ित महिला का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मिलने का बाद भी उसे न्याय नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >