कुछ यात्रियों के लिए दुखद रही रविवार की यात्रा

गया : गया जंक्शन आये कई यात्रियों के लिए रविवार का दिन मनहूस साबित हुआ. जानकारी के अनुसार, रविवार को डाउन लाइन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से यात्रा करने करने के लिए मानपुर से आये धीरज कुमार व रवि कुमार का मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म संख्या दो से चोरी हो गया. घटना के बाद उक्त युवकों ने […]

गया : गया जंक्शन आये कई यात्रियों के लिए रविवार का दिन मनहूस साबित हुआ. जानकारी के अनुसार, रविवार को डाउन लाइन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से यात्रा करने करने के लिए मानपुर से आये धीरज कुमार व रवि कुमार का मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म संख्या दो से चोरी हो गया.

घटना के बाद उक्त युवकों ने इसकी शिकायत रेल थाना से की. धीरज कुमार उक्त ट्रेन से टाटा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वहीं, रवि कुमार को भी उक्त ट्रेन से टाटा तक की यात्रा करनी थी.
ट्रेन की प्रतीक्षा में प्रवेश द्वार की एसबीआइ एटीएम के पास परिजनों के साथ बैठे गाजियाबाद के अविनाश चंद्र की अटैची देखते ही देखते गायब हो गयी. यात्री ने बताया कि गाजियाबाद जाने के लिए वे परिजनों के साथ जंक्शन पहुंचे थे. ट्रेन के इंतजार में एसबीआइ की एटीएम के पास बैठे हुए थे. वहीं पर घटना को अंजाम दिया गया.
उन्होंने बताया कि पलक झपकते ही मिठाई व अटैची गायब हो गये. उन्होंने बताया कि चोरी गयी अटैची में कपड़े व चार किलो मिठाई थी. उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत रेल थाने से की है.
मोबाइल चोरी करते रंगे हाथों दो युवक गिरफ्तार
रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से एक रेलयात्री का मोबाइल फोन चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया. रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर निवासी मोहम्मद साहब व इसी मुहल्ले के मोहम्मद छोटू के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >