पाकिस्तान को करारा जवाब पर जतायी खुशी
गया : पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब दिये जाने पर मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के नर्सों ने विजय जुलूस निकाला. इस दौरान भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाये. कॉलेज कैंपस में नर्सों ने एक दूसरे को अबीर लगाया व मिठाईयां बांटी. नर्सों का कहना था कि भारत के वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकियों के कैंप को नष्ट कर अदम्य साहस का परिचय दिया है.
