विकलांगों ने मांगा 10 फीसदी आरक्षण

गया: बिहार विकलांग संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को समाहरणालय के सामने आंबेडकर पार्क में धरना दिया. धरने में महेंद्र भूइंया की केंद्रीय कारागार में हुई मौत व विकलांगों की दुर्दशा के विरुद्ध आवाज बुलंद की गयी. धरने की अध्यक्षता अधिवक्ता साधु दास ने की. धरने में वक्ताओं ने सामाजिक चिंतक व विकलांग दिल्ली […]

गया: बिहार विकलांग संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को समाहरणालय के सामने आंबेडकर पार्क में धरना दिया. धरने में महेंद्र भूइंया की केंद्रीय कारागार में हुई मौत व विकलांगों की दुर्दशा के विरुद्ध आवाज बुलंद की गयी. धरने की अध्यक्षता अधिवक्ता साधु दास ने की.

धरने में वक्ताओं ने सामाजिक चिंतक व विकलांग दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साइबाबा की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया और उनकी जल्द-से-जल्द रिहाई की मांग की. साथ ही, महेंद्र भुइंया की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.

धरने में वक्ताओं ने सरकार से विकलांगों के लिए पक्का मकान बनाने व नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की. धरने के बाद विकलांगों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर सिद्धार्थ कुमार, विजय कुमार मिश्र, महेश सिंह यादव, शंभु विश्वकर्मा, परमानंद शर्मा, अवधेश प्रसाद व महेंद्र प्रसाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >