बिहार में लड़की से दुष्कर्म मामले में अपराधियों को जल्द सजा मिले : राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले में अपराधियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिलनी चाहिए. राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में हुए इस […]

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले में अपराधियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिलनी चाहिए.

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में हुए इस अमानवीय अपराध की खबर सुनकर मुझे बेहद पीड़ा हुई है. मैं प्रार्थना करता हूं कि न्याय हो और अपराधियों को जल्द से जल्द तथा कठोर से कठोर सजा मिले.” खबरों के मुताबिक गया जिले में 16 साल की लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. यह घटना 12 जनवरी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >