पटना : एम्स एमबीबीएस के लिए रजिस्ट्रेशन तीन तक

पटना : नयी दिल्ली स्थित एम्स ने एमबीबीएस के आगामी सत्र में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा समेत परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ हो चुकी है, जो तीन जनवरी तक चलेगी. रजिस्ट्रेशन फाॅर्म एम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस बार रजिस्ट्रेशन दो […]

पटना : नयी दिल्ली स्थित एम्स ने एमबीबीएस के आगामी सत्र में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा समेत परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ हो चुकी है, जो तीन जनवरी तक चलेगी. रजिस्ट्रेशन फाॅर्म एम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस बार रजिस्ट्रेशन दो चरणों में होगा. यानी पहले बेसिक रजिस्ट्रेशन कराना होगा, उसके बाद फाइनल रजिस्ट्रेशन होगा.
बेसिक रजिस्ट्रेशन स्वीकार हुआ या नहीं, इसकी जानकारी 22 जनवरी तक मिलेगी. उसके बाद 21 फरवरी से 12 मार्च तक फाइनल
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी. परीक्षा के लिए 15 मई को अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड एम्स की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. प्रवेश परीक्षा 25 व 26 मई को दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली का संचालन दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक किया जायेगा.
देश के किस एम्स में कितनी है सीट
वर्ष 2018 के आंकड़ों के अनुसार एम्स नयी दिल्ली में 107, भोपाल में 100, भुवनेश्वर में 100, गुंटूर में 50, जोधपुर में 100, नागपुर में 50, पटना में 100, रायपुर में 100 व ऋषिकेश में 100 सीटें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >