प्री क्वार्टर फाइनल में गया ने रोहतास को रौंदा

गया : ‘प्रभात खबर’ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को गांधी मैदान में गया और रोहतास के बीच प्री क्वार्टर मुकाबला खेला गया. इस मैच में गया ने 2-0 से शानदार जीत हासिल की. मैच के पहले हाफ के 12वें मिनट में मोहम्मद अकबर ने पहला गोल किया और 19वें मिनट में रवि […]

गया : ‘प्रभात खबर’ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को गांधी मैदान में गया और रोहतास के बीच प्री क्वार्टर मुकाबला खेला गया. इस मैच में गया ने 2-0 से शानदार जीत हासिल की. मैच के पहले हाफ के 12वें मिनट में मोहम्मद अकबर ने पहला गोल किया और 19वें मिनट में रवि कुमार ने दूसरा गोल दागा.
रोहतास की टीम ने भी काफी प्रयास किया, पर वह सफल नहीं रही. प्री क्वार्टर मुकाबले का उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर मगध व शाहाबाद रेंज के डीआइजी विनय कुमार ने किया. मैच में रेफरी की भूमिका में रवि शंकर, सुनील कुमार, अरुण हंसदा व गौरव राज ने निभायी. कुछ तकनीकी कारणों से मैच को 20 मिनट कम कर 70 मिनट का कर दिया गया था.
इस जीत के साथ ही गया की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी है. क्वार्टर फाइनल में गया का मुकाबला मधुबनी से होगा. खेल के दाैरान हड्डी राेग विशेषज्ञ डॉ फरासत हुसैन माैजूद रहे. खेल के दाैरान एक खिलाड़ी काे चाेट लगने पर डॉ हुसैन ने मैदान में जाकर उसका इलाज भी किया. इस मौके पर मोती करीमी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >