नियमित दवा के सेवन से ही मिलेगी टीबी से मुक्ति

गया: आद्रा इंडिया व जनजागृति सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनपुर में ‘सॉफ्ट स्किल व आरएनटीसीपी’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि नियमित रूप से दवा के सेवन से टीबी से मुक्ति […]

गया: आद्रा इंडिया व जनजागृति सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनपुर में ‘सॉफ्ट स्किल व आरएनटीसीपी’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि नियमित रूप से दवा के सेवन से टीबी से मुक्ति पायी जा सकती है. टीबी मरीजों को संतुलित पोषाहार का सेवन करना चाहिए व शराब के सेवन से बचना चाहिए.

जनजागृति सेवा संस्थान की सचिव रीता कुमारी ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाले. आद्रा इंडिया के जिला समन्वयक दीपक कुमार ने टीबी के लक्षण, बचाव व उपचार के साथ टीबी मरीजों के अधिकार व कर्तव्य पर चर्चा की, जबकि प्रशिक्षिका राधा श्रीवास्तव ने आरएनटीसीपी (रीवाइज्ड नेशनल टीबी कंट्रोल प्रोग्राम) को सफल बनाने के लिए सोफ्ट स्किल (अदृश्य कौशल) के बारे में विस्तार से बताया. प्रशिक्षण में 30 आशा व एएनएम ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >