रिवर साइड व बीथोशरीफ में बिजली आपूर्ति सामान्य

गया: पंचायती अखाड़ा पावर सब स्टेशन में शुक्रवार को पांच एमवी के ट्रांसफॉर्मर का कंट्रोल केबल बदल दिया गया, जिससे रिवर साइड (किरानी घाट) व बीथो शरीफ में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गयी. आइपीसीएल के यूनिट-टू (गांधी मैदान) के इंचार्ज यश सैनी ने बताया कि पंचायती अखाड़ा में पांच एमवी के ट्रांसफॉर्मर का कंट्रोल केबल […]

गया: पंचायती अखाड़ा पावर सब स्टेशन में शुक्रवार को पांच एमवी के ट्रांसफॉर्मर का कंट्रोल केबल बदल दिया गया, जिससे रिवर साइड (किरानी घाट) व बीथो शरीफ में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गयी.

आइपीसीएल के यूनिट-टू (गांधी मैदान) के इंचार्ज यश सैनी ने बताया कि पंचायती अखाड़ा में पांच एमवी के ट्रांसफॉर्मर का कंट्रोल केबल गुरुवार की शाम जल गया था. केबल जलने के बाद रिवर साइड व बीथो शरीफ में रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जा रही थी.

शुक्रवार को जले हुए कंट्रोल केबल को बदल दिया गया, जिससे उक्त इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो पायी. इस ट्रांसफॉर्मर से रिवर साइड व बीथो शरीफ में बिजली आपूर्ति की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >