जदयू नेताओं से भिड़े धरने में शामिल लोग, चलायीं गोलियां, सरकार विरोधी नारेबाजी पर बिगड़ी बात

गया : गांधी मैदान के गेट नंबर पांच पर बेलागंज पुलिसिया जुल्म के खिलाफ धरना का कार्यक्रम चल रहा था, तो दूसरी ओर जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता गांधी मंडप में बैठक कर रहे थे. जदयू के बैठक के दौरान ही धरना में शामिल होने आये कुछ कार्यकर्ता गांधी मंडप में घुस गये व नीतीश […]

गया : गांधी मैदान के गेट नंबर पांच पर बेलागंज पुलिसिया जुल्म के खिलाफ धरना का कार्यक्रम चल रहा था, तो दूसरी ओर जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता गांधी मंडप में बैठक कर रहे थे. जदयू के बैठक के दौरान ही धरना में शामिल होने आये कुछ कार्यकर्ता गांधी मंडप में घुस गये व नीतीश विरोधी नारे लगाने लगे.
इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं के साथ जदयू जिलाध्यक्ष शौकत अली भी मौजूद थे. बताया जाता है कि धरना देने पहुंचे लोगों व जदयू नेताओं में हाथापाई भी हुई. जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाथापाई के बाद कई राउंड फायरिंग भी की गयी. हालांकि इसकी कोई प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है. इसके बाद सिटी डीएसपी व कई थानों की पुलिस गांधी मंडप पहुंच कर जांच-पड़ताल की.
इधर जदयू जिलाध्यक्ष का कहना है कि बैठक के दौरान कुछ लोग पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मारपीट करने लगे. जदयू कार्यकर्ताओं ने बहुत ही संयमित होकर धैर्य बनाये रखा. कुछ देर हंगामा करने के बाद सभी चले गये. इधर पूर्व मंत्री सह सांसद सीपी ठाकुर,धरना के संयोजक जैनेंद्र सिंह व अधिवक्ता मुकेश कुमार ने इस संबंध में पत्रकारों से कहा कि प्रशासन द्वारा धरना को बदनाम करने के लिए जदयू की बैठक में आदमी भेज कर हंगामा करवाया गया है. धरना में शामिल होनेवाले लोग जदयू की बैठक में हंगामा करने नहीं गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >