शहर में जेवर व्यवसायी से 60 हजार की लूट

गया: एपी कॉलोनी के रहनेवाले शिवशंकर शर्मा व उनके बेटे सुबोध शर्मा के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाजा रोड में शुक्रवार की रात अपराधियों ने मारपीट की और 42,000 रुपये की सोने की चेन, 15 हजार रुपये का सोने का लॉकेट, एक स्फटिक की माला व दो हजार रुपये नकद छीन लिये. श्री शर्मा […]

गया: एपी कॉलोनी के रहनेवाले शिवशंकर शर्मा व उनके बेटे सुबोध शर्मा के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाजा रोड में शुक्रवार की रात अपराधियों ने मारपीट की और 42,000 रुपये की सोने की चेन, 15 हजार रुपये का सोने का लॉकेट, एक स्फटिक की माला व दो हजार रुपये नकद छीन लिये. श्री शर्मा ने कोतवाली थाने में इस बाबत एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जेवर व्यवसायी के मुताबिक, शहीद रोड में उनकी जेवर की दुकान है. शुक्रवार की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से वह अपने बेटे के साथ घर जाने के लिए निकले. उसी समय बजाजा रोड में वैगन-आर कार से आये अपराधियों ने मारपीट कर गहने व रुपये छीन लिये. कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >