मगध यूनिवर्सिटी ने जारी की 22 प्राचार्यों की चयन सूची

बोधगया : सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए मगध यूनिवर्सिटी ने 22 प्राचार्यों की चयन सूची बुधवार को जारी कर दी. एमयू के सिंडिकेट की बैठक में इसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कुलपति के निर्देश पर प्राचार्यों की सूची प्रकाशित की गयी है. अब आगामी 30 सितंबर तक प्रकाशित सूची में शामिल […]

बोधगया : सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए मगध यूनिवर्सिटी ने 22 प्राचार्यों की चयन सूची बुधवार को जारी कर दी. एमयू के सिंडिकेट की बैठक में इसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कुलपति के निर्देश पर प्राचार्यों की सूची प्रकाशित की गयी है. अब आगामी 30 सितंबर तक प्रकाशित सूची में शामिल नामों को लेकर पटना हाइकोर्ट में किसी भी पक्ष द्वारा एलपीए दायर किया जा सकता है. इसके बाद प्राचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सकती

मगध यूनिवर्सिटी ने…
है. सिंडिकेट की बैठक के बाद जारी की गयी सूची में मीरा कुमारी, जितेंद्र रजक, विजय रजक, डॉ फुलो पासवान, विनोद कुमार, डॉ जयशंकर प्रसाद, अरुण कुमार रजक, डॉ शैलेज कुमार श्रीवास्तव, डॉ तपन कुमार शांडिल्य, जावेद अशरफ, डॉ कुमार राजीव रंजन, डॉ नवीन कुमार, डॉ महेश्वर प्रसाद त्रिवेदी, डॉ दीपक कुमार, डॉ मेघन प्रसाद, डॉ सतीश सिंह चंद्रा, डॉ एमएस इस्लाम, डॉ अर्जुन शर्मा, डॉ राज कुमार मजुमदार, सत्येंद्र प्रजापत, गणेश महतो व एक्यू अंसारी के नाम शामिल हैं. विदित हो कि 25 जनवरी 2015 को चयन समिति द्वारा तैयार किये गये पैनल लिस्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने प्राचार्यों की चयन सूची जारी करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >