''धर्म को राजनीति के चश्मे से देखते हैं राहुल''

गया : भाजपा नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने मानसरोवर यात्रा तो शुरू की है लेकिन हकीकत यह है कि वह धर्म को भी राजनीतिक चश्मे से देखते हैं. वह अक्सर विदेशी दौरे पर जाते हैं और वहां जा कर देश का मुद्दा […]

गया : भाजपा नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने मानसरोवर यात्रा तो शुरू की है लेकिन हकीकत यह है कि वह धर्म को भी राजनीतिक चश्मे से देखते हैं. वह अक्सर विदेशी दौरे पर जाते हैं और वहां जा कर देश का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन जब मुद्दे की वास्तविकता और तथ्य पूछे जाते हैं तो बात बदलने लगते हैं.
विधान पार्षद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राफेल खरीद में देश को गुमराह करने के लिए, ब्लाॅक,अनुमंडल,जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा बना कर यूरोप भ्रमण पर चले गये.
उनके विदेश दौरे की वजह से पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं हो सका है जो व्यक्ति अपनी पार्टी की भला नहीं कर सकता वह देश का कैसे करेगा. श्री सिंह ने कहा कि राफेल डील पर रक्षा मंत्री ने स्पष्ट बयान जारी कर दिया है जिस पर जनता का विश्वास है.
इस डील को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार जितने में कर रही थी उससे करीब नौ प्रतिशत कम में किया गया है. जब केरल में सब कुछ सामान्य हो गया तब वहां राहुल गांधी पिकनिक मनाने चले गये. जनता सब देख रही है और अगले चुनाव में जवाब देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >