जगदीशपुर आहर के पास जलजमाव, दर्जनों घर घिरे

मानपुर : मानपुर शहर के आसपास जितनी तेजी से नये घरों का निर्माण हुआ उस स्तर से जनता को रोड ,नाली, गली का विकास नहीं दिख रहा है. खास कर बरसात के दिनों में नये बसे मुहल्लों के लोगों को कीचड़ व पानी के बीच आना-जाना आम बात होती है. नौरंगा पंचायत के जगदीशपुर आहर […]

मानपुर : मानपुर शहर के आसपास जितनी तेजी से नये घरों का निर्माण हुआ उस स्तर से जनता को रोड ,नाली, गली का विकास नहीं दिख रहा है. खास कर बरसात के दिनों में नये बसे मुहल्लों के लोगों को कीचड़ व पानी के बीच आना-जाना आम बात होती है. नौरंगा पंचायत के जगदीशपुर आहर के पास बने दो दर्जन नये मकानों के मालिकों व बच्चों को रोज जलजमाव का सामना काना पड़ रहा है.
जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रोज बच्चों को कंधे पर उठा कर सड़क तक लाना पड़ रहा है. मकान के चारों तरफ तीन से दो फुट पानी जमा हुआ है. इस संबंध में कमलेश कुमार चौधरी , दिनेश यादव, फेकन विंद ने बताया कि जल जमाव दूर करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया पर वे लोग सुनते भी नहीं है. इधर सीओ जितेंद्र पांडेय से जलजमाव के बारे में पूछे जाने पर बताया कि उन मुहल्लाें का सर्वे किया जायेगा. सर्वे के आधार पर पानी के निकास व जलजमाव समस्या दूर करने की दिशा में काम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >