वीडियो वायरल मामले में दो युवक हिरासत में

मानपुर : हाथ में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. इसमें एक सलेमपुर मुहल्ले का रहने वाला मुकेश पांडेय उर्फ छोटू व दूसरा खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव का रोहित कुमार है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता […]

मानपुर : हाथ में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. इसमें एक सलेमपुर मुहल्ले का रहने वाला मुकेश पांडेय उर्फ छोटू व दूसरा खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव का रोहित कुमार है.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि छाेटू शादी समारोह में मकसूदपुर गांव गया था वहीं किसी का पिस्टल हाथ में लेकर उसे लहरा कर दिखाया. इस दौरान दोस्तों ने उसका मोबाइल से वीडियो बना डाला. यह वीडियो छह माह पुराना है. वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >