बच्चों के बौद्धिक विकास को लेकर रहें सचेत

गया : शहर के अशोक नगर मुहल्ले में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रोटरी कैंपस में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. इसमें शामिल होनेवाले शिक्षकों को प्राथमिक कक्षा के बच्चों में बौद्धिक विकास से संबंधित बिंदुओं पर टिप्स दिये गये. इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ टीपी पति, प्राचार्या […]

गया : शहर के अशोक नगर मुहल्ले में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रोटरी कैंपस में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. इसमें शामिल होनेवाले शिक्षकों को प्राथमिक कक्षा के बच्चों में बौद्धिक विकास से संबंधित बिंदुओं पर टिप्स दिये गये. इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ टीपी पति, प्राचार्या मधु अंबष्ठा व डीएवी रोटरी की प्राचार्या संयुक्ता गोपाल ने दीप जला कर किया. इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक ने प्राथमिक कक्षा के बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए शिक्षकों को हमेशा तत्पर रहने की सलाह दी.

बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें शिक्षक : शहर के चेरकी रोड डीएवी पब्लिक स्कूल (मेडिकल) में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान व सामाजिक विज्ञान कार्यशाला में 160 शिक्षकों ने भाग लिया. इसमें प्राचार्य अनिल कुमार ने शिक्षकों का स्वागत किया और उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण पर विशेष बल दें. इससे पहले इस कार्यशाला का शुभारंभ दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ तपन कुमार बसंतिया व डीएवी पब्लिक स्कूल शेरघाटी के प्राचार्य एसपी यादव ने दीप जला कर किया. इस मौके पर गौतम सिन्हा, एसके त्रिपाठी, दीपक कुमार झा, प्रफुल्ल चंद्र, कुमारी शीलभद्र, राजीव रंजन पांडेय, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार व लीना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >