खाबा गली रोड में ''मौत के कुओं'' के साये में सफर

गया : शहर के वार्ड 41 स्थित चांद चौरा की खाबा गली एक हजार फुट लंबी है. इस रोड में तीन जगहों पर नाली का ढक्कन या तो धंस गया है या फिर है ही नहीं. नगर निगम के अधिकारी भी इनके ढक्कन लगाने के लिए शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं. […]

गया : शहर के वार्ड 41 स्थित चांद चौरा की खाबा गली एक हजार फुट लंबी है. इस रोड में तीन जगहों पर नाली का ढक्कन या तो धंस गया है या फिर है ही नहीं. नगर निगम के अधिकारी भी इनके ढक्कन लगाने के लिए शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं. नारायणचुआं रोड से खाबा गली शुरू होते ही मोड़ पर एक ढक्कन धंसा है.
इसके कुछ दूरी पर दूसरा व तीसरा ढक्कन खुला है. खाबा गली रोड ही नाले को पाटकर बनाया गया है. ऊपर के ढक्कन कमजोर होने के कारण तीन जगहों के अलावा कई जगहों पर डैमेज हैं. चार पहिया गाड़ी अगर गुजरती है, तो किसी भी समय हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले पर बनाया गया रोड जगह-जगह टूट गया है. इसके कारण कई बार हादसा हो चुका है. इधर, इस संबंध में पार्षद अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार खाबा गली में नाले पर बने रोड को दुरुस्त कराने की मांग की.
लेकिन, निगम अधिकारी की कानों में जूं तक नहीं रेंग पाया है. पितृपक्ष मेले के समय नगर निगम खानापूर्ति के लिए बहार से बनाये गये कमजोर ढक्कन को लगा देता है, जबकि मेले के समय इस रोड में यात्रियों से ऑटो का आना-जाना अधिक हो जाता है. उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के अब तक के कामकाज से प्रतीत हो रहा है कि पितृपक्ष मेले के समय तक यहां व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >