नवडीहा-सियाटांड़ मार्ग जर्जर, चलना मुश्किल

सियाटांड़ : जर्जर हो जाने से नवडीहा-सियाटांड़ मुख्य मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर जगह-जगह गड‍्ढे उभर आये हैं. इससे लोग आये दिन गिर कर घायल हो रहे हैं. चार किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब पंद्रह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था. सड़क बनने के बाद […]

सियाटांड़ : जर्जर हो जाने से नवडीहा-सियाटांड़ मुख्य मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर जगह-जगह गड‍्ढे उभर आये हैं. इससे लोग आये दिन गिर कर घायल हो रहे हैं. चार किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब पंद्रह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था. सड़क बनने के बाद 15 सालों में एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं हो पायी.
सड़क के जर्जर होने से सियाटांड़, गोल्हिया, चरमोरिया, हारोडीह, मलीडीह, टटकारी, चिलगा, नावाडीह, महदाड़ीह, सुरजूगादी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 15 से 20 हजार की आबादी को आने-जाने में परेशानी हो रही है. नवडीहा ओपी, झारखंड ग्रमीण बैंक नवडीहा और उच्च विद्यालय नवडीहा जाने का यह एकमात्र मार्ग है. इसके अलावा नवडीहा होकर जमुआ प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं. उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण पर न तो इस क्षेत्र के विधायक और न सांसद को इसकी चिंता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >