ब्राह्मणी घाट पहाड़ी के लोगों को जल्द मिलने लगेगा पानी

गया : जल्द ही ब्राह्मणी घाट पहाड़ी पर बसे लोगों को पाइपलाइन से पानी मिलने लगेगा. इसके लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. जानकारी देते हुए वार्ड 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ब्राह्मणी घाट के ऊपरी गली(पहाड़ी) के मुहल्ले में पानी पहुंचाने के लिए 25 लाख रुपये […]

गया : जल्द ही ब्राह्मणी घाट पहाड़ी पर बसे लोगों को पाइपलाइन से पानी मिलने लगेगा. इसके लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. जानकारी देते हुए वार्ड 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ब्राह्मणी घाट के ऊपरी गली(पहाड़ी) के मुहल्ले में पानी पहुंचाने के लिए 25 लाख रुपये से पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है.
इससे पहले ही ब्राह्मणी घाट में नदी किनारे जलापूर्ति केंद्र बनाकर 50 एचपी का मोटर लगाया गया है. उन्होंने बताया कि पाइपलाइन की योजना का एग्रीमेंट पहले ही हो चुका था. लेकिन, निगम में पैसा नहीं होने के कारण काम शुरू करने में देरी हुई है. अब काम शुरू कर दिया गया है जल्द ही यहां के लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जायेगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों वार्ड नंबर 38 व 39 के विभिन्न मुहल्लों में वाटर सप्लाइ देने के लिए जलापूर्ति केंद्र बनाया गया है. अब तक वार्ड नंबर 38 के नादरागंज समेत कई मुहल्लों में पाइपलाइन विस्तार करना बाकी रह गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >