बिहार के लाल दीपक कुमार ने रचा इतिहास, चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गयाजी का मान बढ़ाया, जानें सफलता का राज

Gaya CA Topper Deepak Kumar : जिले के गुरुआ प्रखंड के पेंदापुर गांव निवासी दीपक कुमार दांगी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित मई 2026 की सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का गौरव हासिल किया है.

Gaya CA Topper Deepak Kumar : (डॉ प्रमोद कुमार वर्मा) जिले के गुरुआ प्रखंड के पेंदापुर गांव निवासी दीपक कुमार दांगी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित मई 2026 की सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का गौरव हासिल किया है. उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

8 वर्षों के संघर्ष के बाद हासिल की सफलता

दीपक कुमार दांगी वर्तमान में बेंगलुरु में वित्त एवं लेखा क्षेत्र में कार्यरत हैं. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सीए की पढ़ाई जारी रखी और करीब 8 वर्षों के कठिन परिश्रम, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बाद यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की. इस दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे.

Gaya News: परिवार ने दिया हर कदम पर साथ

दीपक के पिता डॉ. जैनेंद्र कुमार सिंह चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता कुमारी तारा सिन्हा गृहिणी हैं. उनके बड़े भाई विकास कुमार पटना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं. वहीं बहन और बहनोई भी क्रमशः नर्सिंग एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

दीपक कुमार दांगी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार का विश्वास, आत्मविश्वास और वर्षों की मेहनत ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही.

Gayaji Update : युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

अपनी सफलता पर दीपक ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, तो सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने कहा कि कठिनाइयों से घबराने के बजाय धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

क्षेत्र में खुशी की लहर

दीपक कुमार दांगी की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है. उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है.

Also Read : वैशाली से मनाली घूमने निकला, 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मां और 11 माह के बेटे की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >