Bihar Nagar Nikay Chunav Live: बिना खून खराबे के गुजर गया निकाय चुनाव का पहला चरण, जानें अपडेट

Bihar Nagar Nikay Chunav Live: शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया. पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ. सर्वाधिक मतदान अरवल में 67.71 फीसदी और सबसे कम बांका में 45.78 फीसदी मतदान हुआ. गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई. हर अपडेट जानने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
12:18 AM. 19 Dec 22 6:48 PM. 18 Dec

21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद

शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया. पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है. गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ. सर्वाधिक मतदान अरवल में 67.71 फीसदी और सबसे कम बांका में 45.78 फीसदी मतदान हुआ. मधेपुरा में उम्मीदवारों के पतियों के बीच मारपीट हो गई, वहीं सहरसा में वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सहरसा नगर पंचायत के बरियाही मदरसा बूथ संख्या 12 पर 55 वर्षीय मोहम्मद अख्तर की वोट गिराने के दौरान मौत हो गई. मौत की वजह हार्ट अटैक आना बताया गया है.

12:18 AM. 19 Dec 22 6:48 PM. 18 Dec

दरभंगा के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान

दरभंगा के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. तीन बजे तक दरभंगा में औसत मतदान हुआ है. तीन बजे तक दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में 46.05 % , बहेड़ी में 60.5 %, हायाघाट में 49.75 %, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 59.96 % मतदान हुआ है.

12:18 AM. 19 Dec 22 6:48 PM. 18 Dec

बिना खून खराबे के गुजर गया निकाय चुनाव का पहला चरण

बिहार में निकाय चुनाव का पहला चरण बिना खून खराबे के आज पूरा हो गया. पहले चरण में करीब 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. रविवार को 37 जिलों के 156 नगरपालिका में चल रहे मतदान शाम 5 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. अभी तक कोई बड़ी घटना की कोई सूचना नहीं है. सभी जिलों में वोट प्रतिशत औसत रहा है.

12:18 AM. 19 Dec 22 6:48 PM. 18 Dec

मुंगेर के जमालपुर में 3 बजे तक 39 प्रतिशत हुआ मतदान

मुंगेर के सभी बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. मुंगेर के जमालपुर नगर निकाय में शाम 3 बजे तक 39 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, तारापुर नगर निकाय में 3 बजे तक 46.66 प्रतिशत मतदान हुआ है.

12:18 AM. 19 Dec 22 6:48 PM. 18 Dec

कैमूर और मुजफ्फपुर में 3 बजे तक मतदान का रहा ये आंकड़ा

मुजफ्फपुर के सभी छह नगर पंचायत में 3 बजे तक औसत मतदान हुआ है. 3 बजे तक यहां 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है. वहीं, कैमूर के हाटा में 69.78 % , कुदरा में 61.45 % , रामगढ़ में 60.72 % और मोहनिया नगर पंचायत में 3 बजे तक 50.44 % मतदान हुआ है. सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान जारी है.

8:14 PM. 18 Dec 22 2:44 PM. 18 Dec

मधुबनी में दोपहर दो बजे तक 33.47 प्रतिशत वोटिंग

मधुबनी में चारों नगर पंचायत में महिला मतदाता वोटिंग करने में पुरुषों से आगे हैं. दोपहर दो बजे तक 30.78% पुरुष मतदाता एवं 36.48% महिला मतदाता ने वोटिंग की है. दो बजे तक की कुल वोटिंग 33.47 प्रतिशत है.

मुख्य बातें

Bihar Nagar Nikay Chunav Live: शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया. पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ. सर्वाधिक मतदान अरवल में 67.71 फीसदी और सबसे कम बांका में 45.78 फीसदी मतदान हुआ. गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई. हर अपडेट जानने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >