बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार, गंगा, सोन के जल स्तर में कमी, पुनपुन में तेजी

पटना में बहने वाली गंगा, सोन नदी के जल स्तर में सोमवार को भी कमी दर्ज की गयी है. लेकिन पुनपुन के जल स्तर में वृद्धि जारी है. इससे बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

पटना. पटना में बहने वाली गंगा, सोन नदी के जल स्तर में सोमवार को भी कमी दर्ज की गयी है. लेकिन पुनपुन के जल स्तर में वृद्धि जारी है. इससे बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गयी है. गंगा और सोन के पानी में आयी कमी के बाद भी इनके जल स्तर और खतरे के निशान में ज्यादा दूरी नहीं है.

सोमवार की शाम तक पटना के सभी तटबंध सुरक्षित थे. बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की कई टीमें लगातार सक्रिय हैं.

सोमवार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिले आंकड़ों के मुताबिक गंगा नदी का जल स्तर दीघा घाट में 47.30 मीटर था. पुनपुन नदी पुनपुन रेल पुल के पास 50.29 मीटर के जल स्तर के साथ बह रही थी.

गर्दनीबाग अस्पताल के आस-पास जलजमाव

पटना के दो दिन पहले शुक्रवार की रात हुई बारिश का पानी अभी भी गर्दनीबाग अस्पताल सहित आसपास के इलाके में जमा है. इससे अस्पताल पहुंचनेवाले लोगों को परेशानी हो रही है.

निगम की ओर से उस इलाके से पानी निकालने का काम 10 एचपी व पांच एचपी क्षमता के दो पंप लगा कर किया जा रहा है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >