दानापुर में बेखौफ हुए बदमाश, सरेराह पिस्तौल के बल पर महिला से जेवरात लूटे

नगर थाने के गोलापर में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम पिस्तौल के बल पर एक महिला से जेवरात छीन लिया और फरार हो गये. महिला ने जैसे ही शोर करना चाहा तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल लिया और ई रिक्शा पर सवार होकर भाग गये.

दानापुर. नगर थाने के गोलापर में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम पिस्तौल के बल पर एक महिला से जेवरात छीन लिया और फरार हो गये. महिला ने जैसे ही शोर करना चाहा तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल लिया और ई रिक्शा पर सवार होकर भाग गये.

शहर में ऐसी वारदात पहली बार नहीं हुई है. कुछ दिनों पहले भी अलख सिन्हा मार्ग में एक छात्रा से कुछ बदमाशों ने दिन-दहाडे मोबाइल छीन लिया था. पुलिस आज तक उन बदमाशों का सुराग भी नहीं तलाश पायी है.

गुरुवार को हुई इस ताजा घटना के संबंध में पीड़ित महिला नासरीगंज निवासी रिंकी देवी ने बताया कि बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गले से दो सोने की चेन, मंगलसूत्र और जिउतिया छीन लिया. घटना धनेश्वरी कन्या हाई स्कूल मोड़ के पास के पास हुआ.

रिंकी देवी ने बताया कि जब उन्होंने हल्ला किया, तो बदमाश ई रिक्शा पर सवार होकर तकियापर की ओर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता महिला से घटना के बारे में जानकारी ली है.

थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. बदमाशों की पहचान होते ही उनको गिरफ्तार किया जायेगा. बहरहाल, मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >