बिहार के 10 शहरों में शुरू होगा इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम, पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू

देश के कई राज्यों में शुरू हो रहे इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (112) बिहार के भी करीब दस शहरों में लागू किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पटना में भी इस सिस्टम को शुरू किया जायेगा.

पटना. देश के कई राज्यों में शुरू हो रहे इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (112) बिहार के भी करीब दस शहरों में लागू किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पटना में भी इस सिस्टम को शुरू किया जायेगा.

इसे लेकर पटना जिले के थानेदारों व पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देना शुरू कर दी गयी है. यह ट्रेनिंग एसएसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों को दी जा रही है, ताकि वे सिस्टम को समझ सकें और उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई कर सकें.

ट्रेनिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को यह बताया जा रहा है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराध ग्रस्त इलाकों के फोटो को इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सपोर्ट सिस्टम के एप पर लोड कर दें. एप पर इलाके के फोटो को भेजने के बाद उसे सेटेलाइट से जोड़ा जायेगा.

अगर उस इलाके में किसी प्रकार की घटना होती है और रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम 112 पर कॉल आता है, तो तुरंत ही पुलिस को उस इलाके में भेजा जा सकेगा.

इसके अलावे पटना जिले के थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने इलाके के अपराध ग्रस्त इलाके का फोटो एप पर लोड करने को कहा गया है. फोटो को लोड करने की टाइमलाइन दिसंबर तक दी गयी है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >